मुजफ्फरपुर में एक लड़की अपने घर से लापता हो गई। परिजनों ने थाना में आवेदन भी दिया। जिसमें उसके एक सहपाठी पर अपहरण का आरोप लगाया है। बीती रात अपहृत छात्रा के परिजन उसके सहपाठी के घर पर पूछताछ करने गए तो उसपर हमला कर दिया गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मामला नगर थाना क्षेत्र का है।
अस्पताल में इलाजरत मो.इरसाद
ज़िले के नगर थाना क्षेत्र निवासी मो.इरसाद की पुत्री नाज़िया प्रवीण आठ जून 2023 को दोपहर 2:30 बजे लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों में नगर थाना में आवेदन दिया। जिसमें परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसका सहपाठी मो.एहसान ने ही उसका अपहरण किया है। बीते सोमवार की देर रात नाज़िया के पिता को पता चला कि वो एहसान के घर पर है। मो.इरसाद अपने परिजनों के साथ काजी मोहम्मदपुर थाना स्थित एहसान के घर गए। उसके परिजनों से लड़की के संबंध में पूछताछ करने लगे। इसी बीच दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। एहसान के परिजन आक्रोशित हो गए। उसके बाद मो.इरसाद और उसके सहयोगियों पर लाठी- डंडे और धारधार हथियार से हमला कर दिए। जिसमें मो.इरसाद घायल हो गए। आनन फानन में मो.इरसाद को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
बता दे कि मो.इरसाद ऑटो चालक है। इनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। नाज़िया सबसे बड़ी लड़की है। वो ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। उसकी मां गृहिणी है। पूरे मामले पर नगर थानाध्यक्ष श्री राम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित को आवेदन देने के लिए कहा गया है। आवेदन मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply