Breaking News

मुजफ्फरपुर में AES केस में बढ़ोतरी:एक और बच्चें में हुई एईएस की पुष्टि, पीड़ितों की संख्या पहुंची 39

गर्मी के शुरू होते ही मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (चमकी बुखार) का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। बीते तीन दिनों में सात बच्चों में AES की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब तक ज़िले में कुल 39 बच्चों में AES की पुष्टि हो चुकी है। जिसमे 26 बच्चें मुजफ्फरपुर ज़िले के मिले हैं। वहीं 13 बच्चे अन्य जिलों के हैं। इसके साथ ही पीलिया,डायरिया,जुकाम खांसी से भी बच्चे पीड़ित हो रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

SKMCH

SKMCH

SKMCH के अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि अभी तक हमारे यहां 39 मरीज भर्ती हैं। इसमें 37 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। मुशहरी ब्लॉक के एक बच्चें में AES की पुष्टि हुई है। अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। सब कुछ कंट्रोल में है। सभी दवाएं उपलब्ध हैं।

डॉक्टर के संपर्क में रहे

यदि कोई भी दिक्कत हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। कुछ लोग डॉक्टर को दिखाने में लापरवाही बरतते हैं। तब तक काफी देर हो जाती है।बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. M N कमाल का कहना है कि गर्मी की वजह से ओपीडी बढ़ गई है। अधिकतर बच्चों में बुखार, डायरिया और पीलिया की बीमारी मिल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.