Breaking News

मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रहेंगी प्रभावित:लिच्छवी एक्सप्रेस का बदला रूट

मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से गुजरने वाली कई ट्रेन प्रभावित रहेंगी। इसमें लिच्छवी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन शामिल है। जानकारी के अनुसार, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के औंड़िहार स्टेशन के यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य और औंड़िहार-भटनी रेलखण्ड के मध्य औंड़िहार-सादात स्टेशनों के पैच दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलाकिंग कार्य के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से खुलने/गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार अस्थायी बदलाव किया गया है ।

मार्ग परिवर्तन

1. आनन्द विहार टर्मिनल से 15 जून, को प्रस्थान करने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद- शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी।

2. आनन्द विहार टर्मिनल से 14 जून को प्रस्थान करने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज- मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी।

3. ओखा से 14 जून को प्रस्थान करने वाली 09525 ओखा-नहारलुगाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन- पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलायी जाएगाी ।

4. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14 एवं 15 जून को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन- पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलायी जाएगाी ।

5. सीतामढ़ी से 15 से 19 जून तक प्रस्थान करने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस लिच्छिवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मउ-शाहगंज- जौनपुर- प्रयागराज के रास्ते चलायी जाएगी ।

6. आनंद विहार टर्मिनस से 14 से 18 जून तक प्रस्थान करने वाली 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी लिच्छिवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जौनपुर-शाहगंज-मउ के रास्ते चलायी जाएगी ।

नियंत्रण

1. लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 12, 16, 17 एवं 18 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस उत्तर मध्य रेलवे पर 90 एवं 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.