Breaking News

आधी रात में कटा लालू यादव के जन्मदिन का केक, तेजस्वी और रोहिणी ने खास अंदाज में दी पापा को बधाई…

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव  का आज 76वां जन्मदिन है. देर रात में लालू ने परिवार के सदस्यों के साथ केक काटा. लालू के जन्म जन्मदिन को लेकर परिवार ही नहीं बल्कि लालू के समर्थक और कार्यकर्ता भी आज काफी उत्साहित हैं. शनिवार की शाम लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य भी पटना पहुंचीं. केक कटिंग की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की गई हैं.

रोहिणी आचार्य उनके बेटे, बड़ी बेटी मीसा भारती एवं उनके बच्चे, तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव भी दिख रही हैं. राबड़ी देवी भी तस्वीर में दिख रही हैं. तस्वीरों में काफी खुशी का माहौल दिख रहा है. रोहिणी आचार्य ने अपने ट्वीट में लिखा है- “पूरा देश दे रहा है आज उनको जन्मदिन की बधाई, आप लोगों के अधिकार के खातिर लड़ी है जिन्होंने लंबी लड़ाई… हैप्पी बर्थडे पापा आपको हमारी उम्र लग जाए.”

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर रात में केक कटिंग के दौरान उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं. तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा- “देश-विदेश में बिहार का नाम रोशन करने वाले, मजबूत शख्सियत एवं दृढ़ व्यक्तित्व के धनी, सामाजिक न्याय के प्रेरणा आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई, सामाजिक न्याय के महानायक लालू”.लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को कई तरह के निर्देश दिए गए हैं.10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास में आज लालू के चाहने वाले नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहेंगे. यहां 76 पाउंड का केक काटा

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.