Breaking News

पटना समेत 4 जिलों में आज चलेगी लू, 10 जगहों पर वर्षा की चेतावनी

पटना: बिहार में जल्द गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. आज रविवार (11 जून) से उत्तर बिहार के कई जिलों में वर्षा का पूर्वानुमान है तो अगले तीन दिनों के बाद राज्य के सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है जिसके बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद है.

मौसम विभाग के अनुसार पटना, सारण, औरंगाबाद और शेखपुरा जिले में आज राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने इन चार जिलों में हीट वेव की चेतावनी दी है.

बिहार के जिलों में तापमान में कमी आएगी. आज राज्य के 10 जिलों में वर्षा के साथ बिजली चमकने और मेघ गर्जन का पूर्वानुमान है. इन 10 जिलों में किशनगंज में भारी वर्षा का भी अनुमान है, जबकि पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर और कटिहार जिले में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है.

इन 11 जिलों में शामिल मोतिहारी और शेखपुरा की स्थिति खराब रही. इन जिलों में भीषण गर्मी के साथ उष्ण लहर और लू की स्थिति बनी रही. पटना समेत नौ जिलों में मध्यम स्तर की उष्ण लहर और लू की स्थिति बनी रही.

इनमें पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर, भागलपुर के सबौर,  जमुई, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा और सीवान का जीरादेई शामिल है. सबसे अधिक तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस भोजपुर, औरंगाबाद और शेखपुरा जिले में रहा. सबसे कम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.