Breaking News

तेज प्रताप यादव के पैर पर क्यों ‘गिरे’ पवन सिंह? जानें…

भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह और मंत्री तेज प्रताप यादव की तस्वीर दो दिन से वायरल हो रही है. वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि पवन सिंह ने तेज प्रताप यादव का पैर पकड़ रखा है. अब इस मामले पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव मेरे बड़े भाई जैसे हैं. तस्वीर का गलत मतलब निकाला जा रहा है.

तेज प्रताप यादव के साथ वायरल तस्वीर पर सफाई देते हुए पावर स्टार पवन सिंह ने कहा कि तेज प्रताप यादव मेरे बड़े भाई हैं. वो खुद एक कलाकार हैं. एक कलाकार का सम्मान करते हैं और वह मुझे बहुत मानते हैं. ये हमारे लिए खुशी की बात है. वह किस पार्टी से हैं और हम किस पार्टी से हैं. यह सभी लोग जानते हैं. एक ही परिवार में कोई अलग पार्टी से चुनाव लड़ता है तो कोई दूसरे पार्टी से चुनाव लड़ता है. क्या दो भाई एक साथ बैठकर खाना नहीं खाते हैं.

दरअसल भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह और मंत्री तेज प्रताप यादव की एक तस्वीर वायरल हो रही है. वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि पवन सिंह ने तेज प्रताप यादव का पैर पकड़ रखा है. ऐसा लग रहा है कि वो आशीर्वाद ही मांगने गए हैं. वहीं आरजेडी के मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह पर हाथ रखा है. ऐसा लग रहा है कि आशीर्वाद दे रहे हैं. तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं. पवन सिंह को ट्रोल कर रहे हैं. अब भोजपुरी सुपरस्टार ने खुद इसपर सफाई दी है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.