Breaking NewsUTTAR PRADESH

बड़ी खबर: UP में कोरोना के 45 नए मामले आए सामने, कुल मरीजों का आंकड़ा 700 के पार…

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात 806 म’रीजों की जांच की गई जिसमें से 45 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से 31 सिर्फ लखनऊ शहर के हैं, जबकि 13 आगरा और एक सीतापुर का मरीज है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 700 के पार हो गया है। प्रदेश में अब 705 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए है।

इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 41 नए मरीज सामने आए हैं जबकि चार लोगों की मौ’त हुई। इस महामा’री से प्रदेश में अब तक  9 लोगों की मृ’त्यु हुई है। इनमें से ज्यादातर लोग पहले ही गं’भीर बीमा’रियों से पीड़ित थे। 705 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 400 से ज्यादा तब्लीगी जमात के लोग शामिल हैं। अभी तक सर्वाधिक 156 संक्रमित आगरा में पाए गए हैं। मंगलवार को यूपी के विभिन्न अस्पतालों में 710 संदिग्ध संक्रमित लोगों को भर्ती कराया गया था।

यूपी में 50 संक्रमित मरीज अब तक ठीक
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में आगरा में चार, लखनऊ में आठ, नोएडा में 16, कानपुर में एक, मुरादाबाद में 17, शामली में पांच, बागपत में 7, मेरठ में पांच, हापुड़ में तीन, सहारनपुर में 14, बांदा में एक, औरैया में दो, बिजनौर में आठ, सीतापुर में तीन, अमरोहा में दो, और संभल में छह मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। दूसरी ओर यूपी में कुल 660 मरीजों में अब तक 50 मरीज ठीक होकर लौट चुके हैं।

एक दिन में 70 तबलीगी जमाती संक्रमित
मंगलवार को तबलीगी जमात के 70 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें मुरादाबाद के संक्रमित सभी 17 तबलीगी जमात के हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.