भारत आए किर्गिस्तान के 17 नागरिकों को बीते रात गिरफ्तार कर जे’ल भेज दिया गया. केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश और दिए गए गाइड ला’इन के आधार पर पटना पुलिस की तरफ से ये का’र्रवाई की गई. इस का’र्रवाई के पीछे वीजा नियमों का उ’ल्लंघन किए जाने की बात सामने आई है. मंगलवार को एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने इस बात की पुष्टि की.अब सवाल यह उठ रहा है कि इन विदेशी नागरिकों को बिहार किसने बुलाया?

किनके कहने पर किर्गिस्तान के 17 नागरिक पटना में अलग-अलग जगहों पर ठहरे हुए थे? आखिर वो कौन लोग हैं? जिन्होंने इन्हें धार्मिक आयोजनों शामिल होने के लिए बुलाया? इनके साथ घूमने वाले लोग कौन हैं? इनकी पहचान होनी बेहद जरूरी है. इस बात को पटना पुलिस की टीम भी मान रही है. एसएसपी के अनुसार इन सारे सवालों के जवाब पुलिस टीम की जांच में ही मिलेंगे. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.




Leave a Reply