Breaking News

जनजीवन बेहाल:पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा, चिलचिलाती धूप के कारण सुबह दस बजे से सड़कों पर पसरा सन्नाटा

जिला समेत आसपास के क्षेत्रों में हीट वेव के साथ प्रचंड गर्मी की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को दाेपहर का पारा सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। साथ ही रात का तापमान एक डिग्री वृद्धि के साथ 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जारी प्रचंड गर्मी से 11 जून तक राहत की उम्मीद नहीं है। मौैसम विभाग ने अगले पांच दिनाें में अधिकतम तापमान के 41 से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है। इस दौरान चिलचिलाती धूप से जनजीवन बेहाल रहेगा।

एक सप्ताह से अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हाेने के साथ पछुआ हवा में दाेपहर के समय नमी की मात्रा केवल 20 फीसदी रह गई। सात किलाेमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इससे हवा में शुष्कता काफी बढ़ गई है। दाेपहर में घराें से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा रहे हैं। तीखी धूप के कारण सुबह दस बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जिले में इस वर्ष 2012 के बाद सर्वाधिक गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जून महीने में वर्ष 2012 में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग ने 11 जून तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक हाेने से प्रचंड गर्मी व लू की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.