Uncategorized

फिल्मी स्टाइल में 2 मिनट में 40 लाख की लूट:2 बदमाशों ने गन पॉइंट पर लिया, तीसरा गहने भरता रहा; भागने के दौरान गिरे

औरंगाबाद में ज्वेलरी शॉप से 40 लाख की लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 2 मिनट में तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार की दोपहर मां दुर्गा ज्वेलर्स में लूट हुई थी। लूट के बाद बदमाश सीसीटीवी के डीवीआर की जगह टीवी का सेटअप बॉक्स लेकर भाग निकले।

सीसीटीवी में लूट की पूरी वारदात कैद हुई है। इसमें दिख रहा है कि तीन बदमाश दुकान के अंदर घुसते ही पिस्टल तान देते हैं। पहले दो बदमाश दुकानदार से मारपीट करने लगते हैं। तीसरा गहने बैग में रखने लगता है।

इसके बाद एक दुकानदार पर हावी हो जाता है। बाकी दोनों गहने बैग में भरने लगते हैं। इस दौरान वो पिस्टल से डराते हुए उसकी बट से हमले भी करते रहते हैं।

थोड़ी देर में वो दुकान से दो बैग लेकर बाइक से भागने लगते हैं। भागने के दौरान भीड़ उनके पीछे दौड़ती है। घबराकर तीनों बाइक से नीचे गिरते हैं। भीड़ को देखकर वो उनकी तरफ पिस्टल तान देते हैं।

लोग डरकर रुक जाते हैं। थोड़ी देर में बदमाश फिर बाइक पर बैठकर भाग निकलते हैं। लूट नगर थाना क्षेत्र के सत्येन्द्र नगर मोहल्ले में मां दुर्गा ज्वेलर्स में हुई।

3 तस्वीरों में पूरा मामला समझिए…

दुकानदार से मारपीट करते दो बदमाश। तीसरा बैग में गहने भरता।

लॉकर और काउंटर से झोले में गहने भरता बदमाश।

भागने के दौरान तीनों गिरे, लेकिन फिर बाइक पर बैठकर भाग निकले।

ज्वेलरी शॉप कर्मा रोड निवासी विकास कुमार सोनी की है। उन्होंने लूट को लेकर पुलिस में केस दर्ज कराया है।आवेदन में उन्होंने बताया है कि बदमाश मेरी और बहन की लगभग 22 लाख की ज्वेलरी, दुकान के लगभग 15 लाख के जेवर, डेढ़ लाख की चांदी के जेवर और करीब डेढ़ लाख कैश लेकर 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.