Breaking News

प्रदूषण पर नियंत्रण:सीएनजी किट लगाने के लिए विभाग देगा 40 हजार रुपए अनुदान

शहर में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 30 सितंबर की मध्य रात्रि से डीजल चालित ऑटाे के परिचालन पर प्रतिबंध लागू होगा। वहीं, वर्तमान में सड़कों पर दौड़ रहे डीजल चालित ऑटाे के बारे में परिवहन विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत सीएनजी किट लगाने के लिए 40 हजार रुपए अनुदान दिया जाएगा। विभाग ने ऑटाे चालकाे में अभी से ही सरकार के निर्देशाें की जानकारी और इसका लाभ उठाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

परिवहन विभाग के सचिव पंकज पाल ने डीटीओ सुशील कुमार काे निर्देशित किया है। सरकार की नई गाइडलाइन के तहत पटना नगर निगम, दानापुर नगर परिषद, खगाैल नगर परिषद व फुलवारीशरीफ नगर परिषद क्षेत्र में 31 मार्च से डीजल चालित ऑटाे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। दूसरे चरण में 30 सितंबर की आधी रात से मुजफ्फरपुर व गया नगर निगम क्षेत्र में परिचालन पर राेक लगनी है। डीटीओ ने बताया कि सरकार के निर्देशों से ऑटाे चालकाें काे अवगत कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

ऑटो चालकों को सरकारी निर्देशों से अवगत कराने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

परिवहन विभाग ने जारी की गाइडलाइन

  • डीजल या पेट्राेल चालित तिपहिया वाहन जिसमें बैठने की क्षमता 7 तक हाे, सीएनजी लगाने पर 40000 हजार अनुदान मिलेगा। वहीं तिपहिया मालवाहक वाहन में भी सीएनजी किट लगाने पर 40000 अनुदान दिया जाएगा।
  • डीजल या पेट्राेल चालित तिपहिया यात्री व मालवाहक वाहन काे नई बैट्री चालित किट बनाने पर 25000 अनुदान दिया जाएगा।
  • पेट्राेल चालित तिपहिया यात्री व मालवाहक वाहन में सीएनजी किट की रिट्राेफिटमेंट करने पर 20000 अनुदान दिया जाएगा।
  • नए सीएनजी चालित या बैट्री चालित तिपहिया वाहन या सीएनजी किट रिट्राेफिटमेंट कराए गए वाहनाें काे ही परमिट दिया जाएगा।
  • डीजल, पेट्राेल चालित तिपहिया वाहनाें, मैक्सी, कैब व माेटर कैब के वाहन स्वामी ही लाभ ले सकेंगे।
  • सीएनजी या बैट्री चालित वाहन से बदले जाने पर ही सरकार प्रोत्साहन राशि का लाभ देगी।

ऑटाे संघ ने आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा

ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा कर्मचारी संघ के बैरिया स्थित प्रधान कार्यालय में मंगलवार काे संवाद कार्यक्रम आयाेजित किया गया। सांसद अजय निषाद व डीटीओ सुशील कुमार, ट्रैफिक डीएसपी ने ऑटाे चालकाें की समस्याएं सुनीं। संघ की ओर से सांसद काे 8 सूत्री मांगाें का ज्ञापन साैंपा गया। इसमें कहा गया है कि 30 सितंबर के बाद डीजल चालित ऑटाे बंद करने का निर्देश है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.