Breaking News

14 जिलों में बारिश का अलर्ट..सासाराम में बच्चे की मौ:त:आकाशीय बिजली गिरने से छत का छज्जा गिरा था

बिहार के 8 जिलों में शुक्रवार शाम हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के 14 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

इधर शुक्रवार को सासाराम में आकाशीय बिजली गिरने के कारण एक बच्चे की मौत हो गई। बिजली गिरने से छत का छज्जा टूटकर गिरा। इसी दौरान बच्चा उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कई जिलों में ठनका गिरने भी संभावना है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया शामिल हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि एक ट्रफ लाइन पश्चिम उत्तर प्रदेश से मध्य से दक्षिण बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण बांग्लादेश की ओर गुजर रहा है। इसका प्रभाव राज्य के ऊपर पड़ रहा है, जिससे आंधी-बारिश की संभावना है।

सासाराम में 5 साल के बच्चे की मौत

रोहतास में शुक्रवार की देर शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान करगहर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक घर का एक छज्जा गिर गया। जिसकी चपेट में वहां खेल रहा एक 5 साल का बच्चा आ गया। बच्चे को परिजन आनन-फानन सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की पहचान सेमरी गांव के असगर राइन के बेटे मोहम्मद बिलाल के तौर पर हुई है।

बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

शुक्रवार को राज्य का मौसम सामान्य रहा। हालांकि, शाम होते-होते राजधानी पटना के साथ साथ गया, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, अरवल, कैमूर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। भोजपुर में बारिश के साथ ठनका भी गिरा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

शुक्रवार को 8 जिलों में बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। आज 14 जिलों में हो सकती है बारिश।

शुक्रवार को 8 जिलों में बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। आज 14 जिलों में हो सकती है बारिश।

रोहतास रहा सबसे गर्म
पिछले 24 घंटे में रोहतास जिला सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, नालंदा का 36.7 डिग्री सेल्सियस, नवादा 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.