Breaking News

मुजफ्फरपुर में 18 क्विंटल मादक पदार्थ के साथ तस्कर गि’रफ्तार:बिहार से पंजाब में करता था धंधा

बिहार के मुजफ्फरपुर में एनसीबी की टीम पहुंची है। शहर के नगर थाना क्षेत्र इलाके में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान चंडीगढ़ एनसीबी की टीम ने 18 क्विंटल मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले मुजफ्फरपुर के मनीष के घर पर छापेमारी की। एनसीबी की रेड में मनीष के घर से साढ़े 5 लाख रूपए कैश भी बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों चंडीगढ़ में 18 क्विंटल मादक पदार्थ के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लिए गए लोगों ने ही बताया था कि इस माल की सप्लाई मुजफ्फरपुर के मनीष कुमार ने किया था। सूचना के आधार पर एनसीबी की टीम मुजफ्फरपुर पहुंची।

टीम ने मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के रहने वाले मनीष कुमार के घर में छापेमारी की। एनसीबी की टीम ने मनीष के घर से 5.50 लाख कैश भी बरामद किया। फिलहाल NCB की टीम ने मनीष को कोर्ट में पेश करा कर रिमांड पर लेकर चंडीगढ़ निकल गई हैं।

मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि मनीष इस मादक पदार्थ को गया से मंगवाता था। गया से लाकर इसे पंजाब की गाड़ी में रख कर भेज देता था। उससे टीम ने पूछताछ की है। कोर्ट में पेशकर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर टीम उसे अपने साथ ले गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.