Breaking News

समस्तीपुर में सड़क हा’दसा, एक की मौत:काम कर घर लौट रहा था, ट्रैक्टर ने मारी ठोकर; ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से हुआ फरार

समस्तीपुर में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। उक्त व्यक्ति सोमवार रात काम कर घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसा जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा पथ पर भूट्टा चौक के पास हुआ।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने समस्तीपुर दरभंगा पथ को शव के साथ जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, पुलिस ने रात में ही लोगों को समझाकर जाम खत्म करवा दिया।

मृतक की पहचान बासुदेवपुर गांव के नागेश्वर पासवान 55 के रूप में की गई है। नागेश्वर पासवान देर रात काम निपटाने के बाद साइकिल से वापस घर गोपालपुर लौट रहा था इसी दौरान दरभंगा की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे ठोकर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.