Breaking NewsNationalRAIL

BreakingNews: रेलवे ने 3 मई तक रद की यात्री ट्रेनें, देश में लॉकडाउन बढ़ने के बाद लिया बड़ा फैसला…

पीएम नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले के बाद रेलवे ने भी बड़ा फैसला लेते हुए 3 मई तक अपनी यात्री ट्रेनें रद कर दी हैं।रेलवे अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमने 3 मई तक अपनी यात्री रेल सेवा बंद रखने का फैसला किया है।इससे पहले 21 दिनों के लॉकडाउन के तहत रेलवे ने अपनी यात्री ट्रेनें 14 अप्रैल तक रद कर दी थी।

रेलवे ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के बाद उन्होंने यात्री ट्रेनों को 3 मई तक रद करने का फैसला लिया। रेल अधिकारी ने कहा कि हमने लॉकडाउन के आगे बढ़ने को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। रेलवे ने साथ ही कहा कि इसको लेकर अधिक जानकारी जल्द ही उपलब्ध होगी।

रेल मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी मे बताया गया है कि प्रीमियम ट्रेनों, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों, पैसेंजर ट्रेनों, उपनगरीय ट्रेनों, कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे सहित भारतीय रेल पर सभी यात्री ट्रेन सेवाएं 3 मई की रात 12 बजे तक निलंबित कर दिया गया है।

देश में फिलहाल हवाई सेवाएं भी 30 अप्रैल तक बंद हैं। रेलवे की ओर से 3 मई तक यात्री ट्रेनें रद करने के फैसले के बाद अब हो सकता है हवाई सेवाओं को भी 3 मई तक रद करने पर कोई फैसला लिया जाए। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले आज देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को बढ़ाते हुए 3 मई तक इसे जारी रखने का फैसला किया था। पीएम मोदी ने कहा कि देश में कोरोना वायरस महामा’री के प्रसार को रोकने के लिए बहुत आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के खि’लाफ भारत की लड़ाई बहुत मजबूती से आगे बढ़ रही है और देशवासियों के बलिदान के कारण देश को काफी कम नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.