कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ा दी गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह दस बजे देश की जनता को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना वायरस का संक्रमण काल चल रहा है और इसका एक ही उपाय है कि हम सभी लॉकडाउन का पालन करें। प्रधानमंत्री ने देश की जनता से आग्रह किया है कि वो घर में रहें।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की अपील की सराहना की है और कहा है कि इसके अलावा हमारे पास कोई रास्ता नहीं है। बिहार पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अब हम और मुस्तैदी से और स’ख्ती से पीएम की इस अपील का पालन करवाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 21 दिनों से बिहार पुलिस का एक-एक जवान अपनी जान और अपने स्वास्थ्य की परवाह किये बिना अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभा रहा है। इस दौरान हमें थोड़ी सख्ती भी दिखानी पड़ रही है लेकिन ये हमारी मजबूरी है। कुछ लोग हैं जो मामले की गंभी’रता को या कही गई बात को नहीं मानते हैं। एेसे लोगों से निपटना हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है।
डीजीपी ने लोगों से अपील की है कि वो लॉकडाउन का पालन करें और पुलिस की मदद करें। पुलिस हमेशा आपकी सुरक्षा और आपकी भलाई के लिए तैनात है। उन्होंने बताया कि हम अपनी ड्यूटी निभाने के दौरान कई तरह के तरीके अपना रहे हैं ताकि लोग अपने घर में रहें। लेकिन कुछ लोग इसे नहीं मानते हैं । एेसे में हमें डंडे का सहारा लेना पड़ता है। वहीं कुछ लोग पूरी तरह अनुशासन का पालन कर रहे हैं।
डीजीपी ने कहा कि लॉकडाउन के लिए अब पूरी तरह से स’ख्ती दिखानी होगी। बिहार में कोरोना पर कमान कसने के लिए ये जरूरी है।






Leave a Reply