Breaking News

औरंगाबाद में तेज रफ्तार ऑटो और बाइक में टक्कर:दो लोग जख्मी, एक का टू’टा पैर, ऑटो चालक मौके से फरार

शनिवार को तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा मोड़ के पास एनएच की है।

जख्मियों में गया के आमस थाना क्षेत्र के बलखोरा गांव निवासी मुखदेव दास का 13 वर्षीय बेटा अंकित कुमार और दूसरा अखिलेश पासवान का 16 वर्षीय बेटा विक्रम कुमार शामिल है। घटना के बाद आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि दोनों किशोर दर्जी बिगहा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने गए थे। वहां से पेट्रोल लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ऑटो में टक्कर मार दी। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।

इस घटना में दोनों किशोर जख्मी हो गए। बाइक और ऑटो की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों जख्मियों को इलाज के लिए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे और जख्मियों का हाल जाना।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.