Breaking News

बेटे और बहू ने तो’ड़ी पिता की पसली:समस्तीपुर में खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद

शुक्रवार की रात पुराने घर पर खाना बनाने पहुंचे बुजुर्ग दंपती के साथ उसके बड़े बेटा और बहू ने मारपीट की। जख्मी हालत में दंपती को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र के नागर बस्ती गांव का है। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उनके छोटे बेटे को भी बड़े भाई ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।

मोहम्मद मुर्तजा और उनकी पत्नी के अलावा उनके छोटे पुत्र मोहम्मद चांद को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सदर अस्पताल में लाए गए बुजुर्ग

सदर अस्पताल में लाए गए बुजुर्ग

80 वर्षीय मोहम्मद मुर्तजा ने बताया कि नगर बस्ती के वार्ड 8 में उनका पुराना मकान है। जबकि वार्ड 7 में सड़क किनारे काली स्थान रोड में उन्होंने झोपड़ी का एक नया मकान बनाया है। पुराने मकान में ही खाना पीना होता है। शुक्रवार रात उनकी बेटी पुराने मकान में खाना बनाने के लिए पहुंची तो उनकी बहू रुखसार खातून ने दरवाजा नहीं खोला। जब इस बात की जानकारी उनके छोटे बेटे मोहम्मद चांद को हुई तो उसने जाकर दरवाजा तोड़ दिया।

इसी बात पर उनके बड़े बेटे मोहम्मद तमन्ना, बहू रुखसार आदि ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। छोटे बेटे के साथ मारपीट की सूचना पर जब मोहम्मद मुर्तजा अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे तो उनके बड़े बेटे और बहू ने उनके साथ भी मारपीट की। यहां तक कि उनके शरीर पर चढ़कर हुमच डाला जिससे उनकी पसली टूट गई। बाद में शोर होने पर जब आसपास के लोग जुटे तो बुजुर्ग दंपती को सदर अस्पताल लाया। उधर, इस मामले की जानकारी मथुरापुर थाना की पुलिस को भी दी गई है।

पुलिस को दिए आवेदन दिखाते बुजुर्ग

पुलिस को दिए आवेदन दिखाते बुजुर्ग

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.