Breaking News

जमुई में पिकअप ने 7 पुलिसकर्मियों को रौं’दा:2 जवानों की मौ’त, SI समेत 5 की हालत गंभीर

जमुई-चकाई मुख्य मार्ग पर गश्ती कर रहे SI समेत सात पुलिसकर्मियों को पिकअप ने रौंदा दिया। इस दौरान दो जवान कालेश्वर यादव, अरविंद सिंह की मौत हाे गई। वहीं पिकअप सवार सात लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल और निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया गया है।

हादसे में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान एसआई एस. एन. सिंह, होमगार्ड जवान काशी मंडल, दिनेश यादव, वकील यादव, चालक कुंदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं पिकअप सवार घायलों की पहचान नितेश कुमार, सौरभ कुमार, गुड्डू कुमार, राजेश राय, पिंटू राय, बहादुर राय सहित एक अन्य के रूप में हुई है। फिलहाल सभी घायलों को सदर अस्पताल और निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। वहीं दो लोगों को देवघर रेफर कर दिया गया है।

अस्पताल में घायल जवान का जारी है इलाज

अस्पताल में घायल जवान का जारी है इलाज

क्या कहते हैं जवान

घायल जवान ने बताया कि सभी देर रात जमुई-चकाई मुख्य मार्ग पर गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डीजे लदे पिकअप ने पुलिस वालों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस जवानों के हाथों में मौजूद तीन पुलिस राइफल कई टुकड़ों में बंट गए। बताया जा रहा है कि पिकअप डीजे लोड कर बारात से वापस लौट रहा था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.