Breaking News

पप्पू यादव का बीजेपी पर तीखा प्रहार:सम्राट चौधरी को अनुकंपा वाला नेता बताया, गिरिराज पर भी जोरदार हमला

पप्पू यादव अस्पताल में भर्ती आरजेडी नेता सुखराम महतो से मंगलवार की रात बेगूसराय पहुंचे। सोमवार को उनको गोली मारी गई थी। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर बोलने के बजाय बीजेपी पर निशाना साधा। बेगूसराय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने वाले बयान पर भी मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए सम्राट चौधरी कोई अनुकंपा का नेता करार दिया।

कहा कि जो मन में आए वो बोल देते हैं। नीतीश कुमार की अनुकंपा पर ये लोग मंत्री बन गए थे।पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके बारे में छोड़ दीजिए। अनुकंपा पर बीजेपी में हैं नहीं तो मुखिया का भी चुनाव नहीं जीत सकते। बीजेपी में अमित शाह और नरेंद्र मोदी के अलावा किसकी बोलने की हिम्मत है।

अपराधियों की गोली से जख्मी आरजेडी नेता के परिजनों से मिलते पप्पू यादव।

अपराधियों की गोली से जख्मी आरजेडी नेता के परिजनों से मिलते पप्पू यादव।

गोवा के मुख्यमंत्री माफी मांगे

जाप अध्यक्ष ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा गोवा में अपराध बढ़ने को लेकर बिहार और यूपी के लोगों को जिम्मेदार ठहराने के बयान पर जमकर हमला बोला। पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी की खून में है बिहारियों को गाली देना। पप्पू यादव ने कहा कि गोवा के सीएम से एक आग्रह करेंगे कि अगर भूल हुई है तो वो क्षमा मांग लें। बिहार के लोगों के प्रति बीजेपी के नेताओं में जो मानसिकता है, बिहारी से नफरत करता है।

कहा कि एक रुपया भी बीजेपी नहीं देती है। 1 लाख 68 हजार बिहार के लोग बाहर जाते हैं पूरे भारत का निर्माण करते हैं। रोड बनाते हैं। रेल बनाते हैं। हम मेहनत कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। हम लोग मरने और गाली सुनने के लिए नहीं हैं। मर जाते हैं तो कोई भी नहीं पूछता है इसलिए वह क्षमा मांगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.