Breaking News

गया में मिले 14 नए कोरोना संक्रमित:एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 86, अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग

गया में कोरोना संक्रमण थमने का नहीं ले रहा है। जिले में फिर अलग-अलग जगहों से मंगलवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच जिला प्रशासन अलर्ट है। वहीं नए संक्रमितों की पहचान से जिले के लोग भी चिंतित हैं। इन नए संक्रमितों के मिलने के बाद फिलहाल जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 86 पहुंच गया है।

गया के एएनएमएमसीएच में आरटी-पीसीआर जांच में 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी हैं। सभी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। इस संबंध में सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह ने पुष्टि की है। साथ मे उन्होंने बताया है कि गया जिले के अलग-अलग जगहों से 14 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को भी दो कोरोना संक्रमित मिले थे।

जिले में अब तक 86 एक्टिव केस हैं। सभी मगध मेडिकल अस्पताल में आरटी-पीसीआर की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मरीज चार दिनों के अंदर ही नेगेटिव रिपोर्ट भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग सतर्क रहें और भीड़ वाले क्षेत्र में मास्क का अवश्य प्रयोग करें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.