Breaking News

1.78 लाख शिक्षकों की होगी बहाली..कैबिनेट की लगी मुहर

बिहार में शिक्षकों की बहाली पर मुहर लग गई है। कैबिनेट की आज हुई मीटिंग में 1 लाख 78 हजार 26 शिक्षकों की बहाली पर मुहर लगी है। मई लास्ट तक इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने की उम्मीद है। कैबिनेट ने 18 एजेंडों पर मुहर लगाई है।

कैबिनेट में प्राइमरी तक 85 हजार 477, क्लास 6 से 8 तक 1745 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव पारित किया है। इसके साथ ही 9 से 10 तक 33 हजार 186 शिक्षकों की बहाली होगी। क्लास 11-12 तक 57 हजार 618 पद सृजित किए गए हैं।

मई लास्ट तक आ सकती है वैकेंसी

कैबिनेट से पास होने के बाद शिक्षकों के सभी पदों को जिलों से रोस्टर क्लियरेंस के लिए भेजा जाएगा। जिलों से आरक्षण रोस्टर क्लियरेंस के बाद वैकेंसी BPSC को भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि मई लास्ट तक इन पदों पर नियुक्ति के लिए वैकेंसी आ जाएगी।

पंचायती राज विभाग में भी भर्ती

पंचायती राज विभाग में लेखपाल सह आईटी सहायक के 2096 पद सृजित किए हैं। उन्हें हर पंचायत में संविदा पर बहाल किया जाएगा।

सरकार पर भार कितना पड़ेगा?

1 से 8 तक के 87222 पदों के लिए 4629 करोड़ 23 लाख 7 हजार रुपए, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में 90804 शिक्षकों पर 5994 करोड़ 22 लाख 24 हजार रुपए खर्च होंगे।

कैबिनेट की बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी है। गेहूं और धान खरीदारी के लिए सरकार ने खजाना खोला है। कुल 10 हजार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। बिहार में पंचायत सरकार बनाने के लिए कुल 2 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।

इधर, सचिवालय के बाहर सड़क पर गड्ढा मिलने से हड़कंप

कैबिनेट मीटिंग से पहले मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर सड़क पर गड्ढा मिलने से हड़कंप मच गया था। जांच के लिए बम स्क्वायड की टीम को बुला लिया गया था। क्योंकि, कुछ देर के बाद ही कैबिनेट की मीटिंग में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाना था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.