Breaking News

बैंक मैनेजर सुसाइड मामले में पीड़ित परिजनों का बयान दर्ज:15 अप्रैल को होटल में किया था आत्महत्या

बैंक मैनेजर सुसाइड मामले में पीड़ित परिजनों का पुलिस के सामने 16 दिन बाद बयान दर्ज हुआ है। हालांकि, पत्नी का अभी बयान दर्ज नहीं हो सका है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित निजी होटल के कमरे में पंखे के सहारे रस्सी से लटक कर पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर अखिलेश कुमार के आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में 16 दिन बाद मृतक के भाई मुकेश कुमार,भांजा प्रशांत राज और जीजा संतोष कुमार ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है।

ऑफिस जाने की बात बोल घर से निकले थे

केस के अनुसंधानकर्ता दिलीप चौहान के मुताबिक फर्जी पेपर के आधार पर लोन लेने की कोई बात परिजनों को मृतक अखिलेश ने नहीं बताया था। मार्च क्लोजिंग को लेकर परेशान जरूर रहा करते थे। घटना के दिन ऑफिस जाने के लिए बोल कर निकले थे। इसके बाद पुलिस से जानकारी मिली कि आत्महत्या कर लिया है।

मृतक अखिलेश की पत्नी का बयान दर्ज नहीं हो सका है। क्योंकि, अभी भी सदमे से बाहर नहीं आई है। हालांकि, बाद में पत्नी से भी पूछताछ की जाएगी। केस के आईओ के मुताबिक बयान दर्ज के आधार पर आगे की करवाई शुरू की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी तैयार हो गया है। इसके आधार पर अनुसंधान आगे बढ़ाया जायगा।

मोबाइल की हुई बरामदगी

मृतक के कमरे से मिले बरामद मोबाइल की सीडीआर जांच के लिए साइबर सेल की टीम संबंधित प्रोवाइडर को भेज चुकी है। सीडीआर के आधार पर दानापुर ब्रांच और नोएडा स्थित ब्रांच से हुए लोन को लेकर जानकारी मिलने और सुसाइड नोट में नामजद तीन लोगों के बीच क्या बात हुई है। इसके आधार पर जल्द ही किसी नतीजे पर पुलिस पहुंचेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.