Breaking News

तेजस्वी का यह अंदाज आपका दिल जीत लेगा, आधी रात को तेज बारिश के बीच घर से निकल गए डिप्टी CM

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों सपने काम को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिनों उन्होंने आधी रात को मुजफ्फरपुर के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया. वहीं अब तेज बारिश के बीच तेजस्वी यादव ने नगर विकास और आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ कल रात बारिश के बीच नगर निगम अंतर्गत जल जमाव एवं अन्य क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया.

इस दौरान तेजस्वी यादव खुद गाड़ी ड्राइव करते हुए मरीन ड्राइव पहुंचे और वहां पर लोगों से बातचीत की. मरीन ड्राइव पर फास्ट फूड की दुकान लगाने वाले लोगों से तेजस्वी यादव ने बातचीत की उनसे पूछा कि जो कचरा पूरे दिन यही इकट्ठा होता है देर शाम कैसे साफ होता है? डिप्टी सीएम ने वहां के लोगों से बातचीत की और उनकी परेशानियों को जाना.

दरअसल जिस वक्त राजधानी में मूसलाधार बारिश हो रही थी और उस समय सब अपने घरों में सो रहे थे. उसी दौरान तेजस्वी यादव देर रात पटना में शहर घूमने निकले. इस दौरान वो पटना के मरीन ड्राइव का जायजा लिया और वहां के लोगों से बातचीत की और उनकी परेशानियों को जाना. उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तेजस्वी यादव से सेल्फी खींचने को कहा तो तेजस्वी यादव ने उन लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचाई.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.