Breaking News

89 साल बाद सपना हुआ साकार:फारबिसगंज-सहरसा-दरभंगा रूट पर दो ट्रेनों के परिचालन को मिली मंजूरी

मिथिलांचल से सीमांचल के बीच रेल सेवा होगी बहाल। ज्ञात हो कि 89 साल बाद फारबिसगंज-दरभंगा और 15 साल बाद फारबिसगंज-सहरसा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा हैं। मालूम हो कि इस रूट पर लंबे समय से ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव फंसा हुआ था। लेकिन अब रेलवे बोर्ड द्वारा इस रेलखंड पर दो एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की मंजूरी मिल गई हैं।

रेलवे बोर्ड द्वारा जोगबनी से पटना के बीच एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की मंजूरी मिल गई हैं। हालांकि ट्रेन चलाने की तिथि अभी तय नहीं की गई हैं। रेलवे बोर्ड ने दानापुर-जोगबनी डेली एक्सप्रेस और जोगबनी-सहरसा डेली एक्सप्रेस ट्रेन को भाया ललितग्राम और फारबिसगंज होते हुए चलाये जाने की अनुमति दी गई हैं। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक की ओर से ट्रेन चलाये जाने को लेकर पत्र भी जारी कर दिया गया हैं।

मालूम हो कि जनवरी में सीआरएस द्वारा निरीक्षण के बावजूद इस रूट पर ट्रेन चलाने की घोषणा नहीं की गई थी। जिसको लेकर लोगों में रोष था। यहां तक कि लोगों का आक्रोश बढ़ना लाजिमी था। इसी को लेकर कुछ दिनों पहले ट्विटर पर ट्रेन परिचालन शुरू करने के लिए ट्रेंड चलाया गया। जिसमें करीब 22 हजार से अधिक लोगों ने ट्वीट के माध्यम से पीएम, रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से ट्रेन चलाए जाने की गुज़ारिश की थी।

जिसके बाद अब जाकर रेलवे बोर्ड ने ट्रेन चलाने की स्वीकृति दे दी हैं। ट्रेन परिचालन को लेकर समय-सारणी भी जारी हो गई हैं। जिसके मुताबिक दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस प्रतिदिन दानापुर से सुबह 06.10 में खुलेगी जो दोपहर बाद 03.45 में जोगबनी पहुंचेगी। वहीं जोगबनी से यह ट्रेन सुबह 05 बजे खुलेगी जो दोपहर 03.45 में दानापुर पहुंचेगी।

बता दें कि दानापुर से जोगबनी के बीच ट्रेन जिस स्टेशन पर रूकेगी, वो पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, ललितग्राम, फारबिसगंज स्टेशन हैं। वहीं प्रतिदिन चलने वाली जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस जोगबनी से शाम 04.30 में खुलेगी जो फारबिसगंज, ललितग्राम, सरायगढ़, सुपौल रूकते हुए सहरसा रात 09.40 में पहुंचेगी। इसी तरह सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन सहरसा से रात 11.55 में खुलेगी जो सुबह 04 बजे जोगबनी पहुंचेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.