मुजफ्फरपुर में एक युवक को उसकी पत्नी ने जेल पहुंचवा दिया। पत्नी का आरोप है कि युवक बिजनेस के लिए 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। बार-बार मायके से पैसे लाने का दबाव देता था। पैसा नहीं देने पर दूसरी शादी कर लेने की धमकी भी देता था।
महिला ने बताया कि शुक्रवार को उसे पता चला कि पति ने चुपके से दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद थाने पहुंची। पति के खिलाफ दहेज के लिए दबाव देने और धोखे से दूसरी शादी की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया। मामला काजी मोहम्मदपुर थाना के दामुचक इलाके का है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दामुचक निवासी विकास कुमार (23) के रूप में हुई। पत्नी ने शुक्रवार को FIR दर्ज करावाई। इसके बाद पुलिस ने विकास को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। काजी मोहम्मदपुर थानेदार दिगंबर कुमार ने बताया कि विकास की पत्नी ने दहेज नहीं देने और धोखे से दूसरी लड़की से शादी करने का आरोप लगाया था। इसमें उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

आरोपी विकास कुमार से पिछले साल ही हुई थी शादी।
मायके जाओ, पिता से पैसे लेकर आओ
पीड़िता सकरा थाना की रहने वाली पुष्पा कुमारी (20) है। पुष्पा ने बताया कि उसकी शादी पिछले वर्ष 26 अप्रैल को विकास से हुई थी। उस समय 2.57 लाख नकद, सोने की चेन, फर्नीचर का सामान समेत अन्य चीजें दी गई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक रहा, लेकिन कुछ दिनों बाद से विकास 5 लाख की डिमांड करने लगा। उन्होंने बोला कि मायके जाओ पिता से पैसे लेकर आओ।
5 लाख देने में असमर्थता जताई थी
पुष्पा ने बताया कि विकास किसी चीज का बिजनेस करना चाहता था। उसके पिता ने 5 लाख देने में असमर्थता जताई थी। इस पर उसने दूसरी शादी करने की धमकी दी। इसके बाद गांव के कुछ लोगों के साथ पिता पंचायती के लिए आए थे। उस समय काफी समझाने के बाद वह शांत हो गया।
इसी बीच पता चला कि विकास ने काजी मोहम्मदपुर इलाके में ही छिपकर किसी दूसरी युवती से शादी कर ली है। उसने विरोध किया तो दोबारा पैसे की डिमांड की। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वे न्याय के लिए थाने पहुंची। वहां पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई।



Comment here