Breaking News

मुजफ्फरपुर में बड़ी मात्रा में शराब बरामद:प्लास्टिक की पाइप के नीचे बनाया था तहखाना

मुजफ्फरपुर में शनिवार देर रात बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। उक्त कार्रवाई पटना मद्य निषेध की टीम और अहियापुर पुलिस ने की है। टीम ने थाना क्षेत्र के पटियासा स्थित दरभंगा फोरलेन पर छापेमारी कर एक ट्रक विदेशी शराब पकड़ी है। ट्रक यूपी नंबर की है। जानकारी के अनुसार, शराब की खेप हरियाणा से दरभंगा जा रही थी।

इस दौरान बाइक से शराब माफिया ट्रक को स्कॉट कर रहे थे। पुलिस को शक ना हो इसके लिए गाड़ी पर महिला को बैठाये हुए थे। जानकारी के अनुसार, हैंड स्कैनर से जांच करने पर ट्रक के अंदर शराब होने की पुष्टि हुई। इसके बाद ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया। गैस कटर से ट्रक का दरवाजा काटा गया तो अंदर शराब रखने के लिए स्पेशल तहखाना बनाया गया था।

पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम को चकमा देने के लिए तहखाना के बाहर से प्लास्टिक के नल की पाइप रखी हुई थी। जब्त शराब की देर रात तक गिनती जारी थी। पुलिस टीम गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है। मामले में अहियापुर थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि पटना मद्य निषेध की सूचना पर पुलिस टीम ने पटियासा फोरलेन के पास एक ट्रक शराब जब्त की है। जब्त शराब हरियाणा से दरभंगा जा रही थी। जब्त शराब की गिनती की जा रही है। मामले में दरभंगा व मुजफ्फरपुर के स्थानीय शराब माफियाओं को चिन्हित किया जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.