Breaking News

मुजफ्फरपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश:युवक को मंदिर में अशोभनीय हरकत करना पड़ा महंगा

मुजफ्फरपुर ज़िले के एक मंदिर में एक युवक अशोभनीय हरकत कर रहा था। जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच मौके देखकर वह वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

मौके पर लोगो की भीड़

मौके पर लोगो की भीड़

बता दें कि ज़िले के नगर थाना क्षेत्र के बड़ी कल्याणी चौक स्थित मंदिर में शनिवार देर शाम एक युवक अशोभनीय हरकत कर रहा था। युवक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। इस बीच मौके का फायदा उठाकर वह मौके से किसी तरह भाग निकला। युवक की इस हरकत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे।

जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। जिस कारण मौके पर भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद लोग काफी हंगामा करने लगे। जिस कारण स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। आक्रोशित लोग आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया है।

मौके पर पुलिसकर्मी

मौके पर पुलिसकर्मी

अस्पताल में चल रहा इलाज

मंदिर में लघुशंका करने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। वही कुछ दूर आगे जाने के बाद एक और मंदिर में ऐसी ही हरकत करने लगा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। मौके का फायदा उठाकर वो वहां से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस की मदद से उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

स्थानीय लोगो ने थाना में इस संबंध में आवेदन दिया है। जिसमें कल्याणी बाड़ा,दीवान रोड निवासी मो.अख्तर के बीस वर्षीय पुत्र मो.मोइउद्दीन को आरोपी बनाया है। लोगो ने आरोप लगाया है कि युवक मंदिर के पास आकर माता के प्रतिमा के सामने लघुशंका करते हुए विशेष धर्म का नारा लगाने लगा। जब मंदिर के पुजारी बीरेंद्र ठाकुर ने उसको रोकना चाहा तो उनके साथ हाथा पाई करने लगा। वही मौके का फायदा उठा कर वहाँ से भाग निकला।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विशेष पुलिस टीम ने शनिवार को कल्याणी चौक और आसपास के मोहल्ले में फ्लैग मार्च भी निकाला। असामाजिक तत्वों को हिदायत दी गई। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई। नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने दीवान रोड से युवक को किया गिरफ्तार

नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने बताया कि मोबाइल से सूचना मिली थी कि एक 20 साल का मोहमडन लड़का है। बड़ी कल्याणी स्थित मंदिर में पेशाब कर रहा था। हम लोगों ने उसके घर से उसको गिरफ्तार किया है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगो के द्वारा लिखित आवेदन दिया जा रहा है। उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार युवक की पहचान दीवान रोड के मो.मोइउद्दीन के रूप में हुई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.