Breaking News

मुजफ्फरपुर में सदर अस्पताल में हंगामा:नशे की हालत में महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बदसलूकी

मुजफ्फरपुर में शराब के नशे में हंगामा और स्वास्थ्यकर्मी के साथ बदसलूकी करना एक व्यक्ति को महंगा पर गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। छानबीन की जा रही है। मामला जिले के सदर अस्पताल का है।

हिरासत में बसंत शुक्ला

हिरासत में बसंत शुक्ला

हाथ में चोट आई थी

मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे ज़िले के सकरा थाना क्षेत्र के पचदही गांव निवासी सचिदानंद शुक्ला के पचास वर्षीय पुत्र बसंत शुक्ला सदर अस्पताल आया था। सोमवार को घर मे बाथरूम में गिरने के कारण उसके हाथ मे चोट आई थी। सदर अस्पताल में वो अपनी जांच करवाने आया था। अस्पताल में पर्ची कटवाने के बाद वो इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचा।

वहां वो अपना पर्ची जमा करवा दिया। थोड़ी देर बाद स्वस्थ्यकर्मी की ओर से उसका नाम पुकारा गया। जब वो जांच के लिए आया, तो उसके मुंह से काफी गंदी बदबू आ रही थी। महिला स्वस्थ्यकर्मी ने उससे इस संबंध में पूछा। इसके बाद महिलाकर्मी के साथ बदसलूकी करने लगा। साथ ही गंदी-गंदी गालियां भी देने लगा।

थाना ले जाती पुलिस

थाना ले जाती पुलिस

नगर थाने ले गई पुलिस

इसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हंगामा की सूचना पर अस्पताल के गार्ड और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। टाउन थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस बसंत को हिरासत में लेकर नगर थाना ले गई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.