Breaking News

बिहार में अब होगा DNA टेस्ट:भागलपुर और मुजफ्फरपुर में लैब बनेगा, कैबिनेट ने 11 एजेंडों पर लगाई मुहर

बिहार में अब डीएनए टेस्ट होगा। भागलपुर और मुजफ्फरपुर में इसके लिए लैब बनाए जाने की मंजूरी दी गई है। बिहार कैबिनेट ने आज इसपर मुहर लगा दी है। अब DAN टेस्ट के लिए सैंपल को हैदराबाद भेजे जाने की जरूरत नहीं होगी।

कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 11 एजेंडा पर मुहर लगी है। डॉ सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए कहा कि बिहार पुलिस के पीटीसी पास सिपाही जुर्म का अनुसंधान कर सकेंगे। बिहार में ऐसे सिपाहियो की संख्या 2832 है।

कैबिनेट के अन्य फैसले –

  • सड़क दुर्घटना के बीमा और मौत के बीमा भुगतान हर जिले में होंगे। पटना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जिला मुख्यालय में बीमा राशि का भुगतान होगा। बीमा कंपनियां दुर्घटना के शिकार लोगो को सीधे राशि लौटाएंगी। राज्य सरकार ने इसके लिए मोटरयान अधिनियम में संशोधन किया है।
  • डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि बख्तियारपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में अकादमिक ब्लॉक, गर्ल्स हॉस्टल, फुटबॉल मैदान आदि के लिए 49 करोड़ 72 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
  • सरकार ने दरभंगा के शोभन में एम्स के लिए स्वीकृत 189 एकड़ जमीन की भराई के लिए तीन अरब रुपए स्वीकृत किए हैं।
  • कैबिनेट ने प्रोटोकॉल संवर्ग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। पटना, दिल्ली और गया एयरपोर्ट पर अब 15 प्रोटोकॉल अफसर तैनात होंगे। सभी तीन शिफ्ट में 24 घंटे काम करेंगे। इसमें एक प्रोटोकॉल मैनेजर, चार सीनियर प्रोटोकॉल अफसर और 10 प्रोटोकॉल अफसर होंगे।
  • पॉलिटेक्निक कॉलेज में नियोजित सहायक प्राध्यापकों की सेवा अवधि में विस्तार दिया गया है। अगले एक साल तक के लिए इनकी सेवा विस्तारित की गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.