सकरा बरियारपुर ओपी क्षेत्र के बहादुरपुर की पिंकी के गर्भाशय ऑपरेशन के दौरान यूरिन नली में टांका देने के मामले में रिद्धि सेवा सदन के संचालक राकेश कुमार रौशन उर्फ मुनि जी को रविवार की रात बरियारपुर ओपी पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। ओपी प्रभारी चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि मंगलवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
ग्रामीणों के अनुसार, राकेश रौशन मैट्रिक पास करने के बाद समस्तीपुर चला गया और एक निजी नर्सिंग होम में कंपाउंडर का काम करने लगा। नर्सिंग होम में आमदनी देखकर राकेश के मन में भी अधिक पैसे कमाने की लालसा हुई। समस्तीपुर और बरियारपुर में कमरा लेकर नर्सिंग हाेम लिखा बाेर्ड लगाया और बाहर से चिकित्सक के साथ खुद ऑपरेशन करने लगा।
धीरे-धीरे नर्सिंग हाेम में लाेग आने लगे ताे गांव में क्वैक अपने पिता काे बुला कर समस्तीपुर के नर्सिंग हाेम में बैठा दिया। छह भाइयाें में मझले राकेश रौशन अपने दाे भाइयाें काे भी अपने काम में लगा दिया।



Comment here