Breaking News

बक्सर में किसान के घर में लाखों की चोरी:मां बेटियों के साथ सो रही थी

बक्सर में गुरुवार की देर रात कृष्णपुरी में चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाया। बक्से में रखे गहना समेत ड़ेढ लाख उड़ाकर गायब हो गए। शातिर चोरों द्वारा घटना को अंजाम देने से पहले कमरे में सो रहे परिवार का बाहर से कुंदी बंद कर दिया। उसके बाद गहना और नगद रुपए लेकर छत के रास्ते निकल गए। शुक्रवार की सुबह परिवार को पता चला तो पुलिस को सूचना दी।

सुबह जब परिजन उठे तो अचंभित रह गए। रूम में रखा बक्सा गायब था। वहीं कुछ देर बाद ही एक किसान को खेत मे बक्सा पड़ा मिला जिसमें केवल कागजात बच गए थे। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर शुक्रवार की सुबह आठ बजे पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी निवासी मुन्ना यादव, पिता- नौरंग यादव की पत्नी मुख्य दरवाजा बंद कर अपनी बेटियों के साथ सोई हुई थी। तभी पूरे परिवार को सोता देख चोर पीछे एक छोटे दीवार के सहारे घर में घुस गए। इसके बाद अनुमान लगाया गया कि जिस कमरे में सो रहे थे पहले उसका दरवाजा बंद किया ।उसके बाद दूसरे कमरे में रखे गहने और पैसे वाला बक्सा को घर में ही रखी साड़ी के सहारे नीचे उतारा। खुद भी उतरे और निकल गए।

सुबह घर से कुछ दूर पर खेत मे ताला तोड़ा हुआ बक्सा मिला, लेकिन उसमें कुछ नहीं था। चौसा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद दिनेश यादव ने बताया कि मुन्ना यादव गरीब परिवार है।बटाई और मालगुजारी पर खेती करते हैं। अनाज बेच परिवार का भरण पोषण करते हैं। साथ ही उनकी एक बेटी शादी योग्य हो गई है जिसके लिए पिता जैसे जैसे पैसा मिलता था, गहना बनवा रहे थे।

बताया गया कि चोर दो लॉकेट, एक पायल, एक झुमका और दो अंगूठी लेकर गए हैं। साथ ही छोटी बेटी को 25 हजार रुपए मुख्यमंत्री योजना से मिला था, जिसे कल ही बैंक से लकर बक्सा में रखा था। मुफस्सिल थानाध्यक्ष निर्मल कुमार द्वारा बताया गया कि शुक्रवार की सुबह चोरी की सूचना मिली था। पुलिस पदाधिकारी को भेज जांच कराई जा रही है। परिजनों को किसी पर शक नहीं है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.