Breaking News

पटना में गर्मी के कारण स्कूलों का टाइम बदला, सुबह 11:45 के बाद नहीं होगी पढ़ाई

पटना में शनिवार 15 अप्रैल से स्कूलों में पढ़ाई का समय बदल जाएगा। बढ़ते तापमान को देखते हुए सुबह 11:45 बजे तक ही स्कूलों में पढ़ाई होगी। गर्मी को ध्यान में रखकर पटना डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने यह आदेश आज शुक्रवार को जारी किया है। यह आदेश जिले के प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। इसके बाद स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई प्रतिबंधित होगा

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.