Breaking News

VTR में कपल भालू को देख रोमांचित हुए पर्यटक:कालेश्वर जाने के क्रम में रास्ते पर दिखे

VTR में गुरुवार को रोमांचक नजारा देखने को मिला। जहां कालेश्वर दर्शन करने जा रहे लोगों को कपल भालू देखने को मिल गया। सैलानियों ने यह देखते हुए तुरंत इसका वीडियो बनाया। हालांकि जैसे ही भालूओं ने सैलानियों को अपनी तरफ आते देखा, वह झाड़ियों में छुप गए।

दरअसल, VTR में लगातार भालू की संख्या में इजाफा हो रहा। इसके परिणाम स्वरूप रिहाइशी इलाकों में इन दिनों सड़क पर भालू टहलते हुए देखे जा रहा। डब्ल्यूटीआई के कोऑर्डिनेटर पावेल घोष ने बताया कि वन विभाग की ओर से वन क्षेत्र में विलुप्त हो रहे वन्य जीवों के संरक्षण और उनके सफल पुनर्वास को लेकर अनूठा प्रयास शुरू किया गया है। उसके तहत वीटीआर में वन विभाग को अपने इन प्रयास में कई सार्थक परिणाम भी मिले हैं।

भोजन की तलाश में घरों तक पहुंचाते हैं भालू

इन इलाकों में अक्सर भालू रात के समय भोजन की तलाश में लोगों के घरों तक में घुस जाते हैं। हालांकि वन विभाग और वन्य जीव प्रेमी इसे सुखद संदेश मान रहे हैं। लगातार भालू देखे जा रहे जिससे लग रहा कि वीटीआर में भालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। यूं कहे तो वीटीआर की आबोहवा और भालू को भाने लगी है।

वीटीआर में मौजूद भालू।

वीटीआर में मौजूद भालू।

बढ़ती हुई संख्या से वन विभाग में खुशी

वीटीआर में जानवरों की संख्या बढ़ गई है। जंगली स्तनधारी टाइगर, भालू, तेंदुआ, जंगली कुत्ता, बाइसन, जंगली सूअर, हिरण और मृग की कई प्रजातियां, हिरणों के झुंड, चित्तीदार हिरण, हॉग हिरण, सांभर और नीले बैल भी पाए जाते हैं जिससे वन विभाग में खुशी की लहर है। वहीं, दूसरी तरफ रिहाइशी इलाकों में लोगों के बीच भय और दहशत का माहौल बन गया है। जानवर रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं।

भालुओं के बारे में जानें

भालु बहुत ही तेज दिमाग रखने वाला एक मांसाहारी प्राणी है। भालू बहुत संभलकर चारा खाता है। यही कारण है कि यह शिकारियों के चंगुल में नहीं फंसता। भालुओं में कुत्तों से ज्यादा सुनने की शक्ति होती है। यह इंसान की तुलना में दोगुना अधिक तेज दौड़ सकते हैं। भालू प्रति घंटा 60 किलोमीटर तक दौड़ सकते हैं। भालू की औसतन आयु 30 वर्ष होती है।

यह आदमी के जैसे अपने पिछले दो पैरों पर खड़ा हो सकता है। भालू के पैर के नाखून बहुत तेज होते हैं। इससे वह किसी भी जानवर की शिकार कर सकते हैं । भालु का दिल एक मिनट में 8 बार धड़कता है। भालू का बच्चा जन्म के समय अंधा होता है। भालू अपने शिकार खुद ढूंढता और खाता है। भालू को मछली बहुत पसंद है। वह दूसरे जानवरों को खाता है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.