Breaking News

पति कहता है-यूरोपियन कपड़े पहनो, शराब पीओ:​​​​​​​दरभंगा में महिला ने दर्ज कराई FIR

दरभंगा की महिला से पति यूरोपियन कपड़े पहनने और शराब पीने को कहता था। मना करने पर वो अपने भाई के साथ उसके साथ मारपीट करता। महिला पति और देवर के साथ दिल्ली में रहती थी। परेशान होकर वो मायके लौटी और फिर पुलिस से शिकायत की। दरभंगा पुलिस ने दिल्ली से एक इंटरनेशनल टैटू आर्टिस्ट और उसके भाई को अरेस्ट किया है।

मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवारा पठान टोली का है। मोहम्मद अयूब की बेटी रुतैया खातून (33) ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद पति मो. अमीरुद्दीन (36) और उसका भाई ताहिर हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दिल्ली के प्रसाद नगर थाना क्षेत्र के टैंकनगर गुलाबो वाली गली में दोनों रहते थे। महिला का देवर ताहिर इंटरनेशनल टैटू आर्टिस्ट है। दोनों को दिल्ली पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने महिला के पति अमीरुद्दीन (36) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने महिला के पति अमीरुद्दीन (36) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

शादी के बाद से ही बनाता था दबाव

दर्ज FIR के अनुसार, निकाह के कुछ दिन बाद से ही आरोपी पति मो. अमीरुद्दीन रुतैया पर यूरोपियन कपड़े पहनने और शराब पीने के लिए कहता था। घर में आने-जाने वालों के पास भी ऐसे ही कपड़े पहनने का दबाव बनाता था। जिसका रुतैया विरोध करती थी। अक्सर वो इसकी शिकायत अपने पिता और परिजनों से करती थी।

महिला का आरोप है कि साल 2020 में पति और उसके चार भाई , सास और ननद ने मारपीट की, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने उसे बचा लिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.