Breaking News

रिंग सेरेमनी के बाद 10 लाख बढ़ी डिमांड:लड़की का शादी से इनकार; पटना के डॉक्टर के बेटे को चाहिए थे 15 नहीं 25 लाख

पटना के डॉक्टर के बेटे को 15 लाख नहीं 25 लाख रुपए दहेज में चाहिए थे। रिंग सेरेमनी के बाद जब इस बात की जानकारी होने वाली दुल्हन को हुई, तो उसने शादी से ही इनकार कर दिया। परिवार ने पूरे मामले को लेकर पटना सिटी के चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली लड़की (19) की शादी पटना सिटी के शिवम सिंह (26) के साथ तय हुई थी। शनिवार को दोनों की रिंग सेरेमनी पटना सिटी के एक मैरिज हॉल में हुई। इसी दौरान होने वाले दूल्हे ने 10 लाख और दहेज की मांग कर दी।

अचानक 10 लाख की और डिमांड से परिवार में हड़कंप मच गया । लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष वालों को काफी समझाने की कोशिश की। वो नहीं माने।

इस बात का पता जब होने वाली दुल्हन को चला तो उसने शादी ही कैंसिल कर दी। परिवार के समझाने पर भी वो नहीं मानी।

मुझे दहेज लोभी से शादी नहीं करनी- लड़की

होने वाली दुल्हन ने पूरे परिवार के सामने दहेज का विरोध किया। उसने ऐसे लड़के से शादी करने से ही इनकार कर दिया, जो पैसों का लालची हो। लड़की का कहना है कि आज इन लोगों ने 10 लाख की ऐक्सट्रा डिमांड की है, कल और मांगेंगे। मेरे परिवार से पैसे मांगने वाला मुझे कैसे खुश रहेगा। ये हर बात के लिए मेरे परिवार पर ही डिपेंड हो जाएगा। ऐसे लालची लोगों को सजा होनी चाहिए।

हालांकि इसके बाद दोनों परिवार के बीच मान मनोबल की बात शुरू हुई। लाख प्रयास के बावजूद भी वो शादी के लिए नहीं मानी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.