Breaking News

मुज़फ्फरपुर में अप’राधियों का तांडव, 2 लोगों को मा’री गोली, जांच में जुटी पुलिस

जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मराकन के समीप अपराधियों के द्वारा दो लोगो को गोली मारी गई, जिसके बाद इलाके में दहशत मच गई. वहीं, घटना की सुचना मिलते ही लोगों ने आनन-फानन में शहर के निजी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

दरअसल, जानकारी के अनुसार 2 लोगों की पहचान मोहम्मदपुर बनवारी के प्रवीण कुमार उर्फ पिंटू और कृष्ण कुमार के रूप में हुई है.दोनों ड्राइवर का काम करते थे. दोनों मुजफ्फरपुर आ रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों के द्वारा पहले तो रोकने की कोशिश की गई, जब नहीं रुका तो दोनों को गोली मार दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

शहर के निजी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है .मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए. उन्होंने बताया कि 2 युवकों को गोली लगी है. जांच की जा रही है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन तीन अपराधियों के द्वारा पल्सर गाड़ी से घटना को अंजाम दिया गया है.

Input : LiveCities

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.