Breaking News

‘भाजपा सबसे बड़ी झूठी और दंगा कराने वाली पार्टी’, भाई वीरेंद्र बोले-बिहार से ही प्रधानमंत्री बनें

बिहार में हुए रामनवमी पर बवाल को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इसके पीछे बीजेपी का हाथ है. साथ ही राजद नेता ने भाजपा पार्टी सबसे बड़ा झूठा और दंगा पार्टी के रूप में जानी जाती है. वहीं राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने यह भी कहा कि उनकी इच्छा है कि बिहार से ही प्रधानमंत्री बने. दरअसल बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आरजेडी की तरफ से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार प्रोजेक्ट करने की बात सामने आती रहती है. हालांकि सीएम नीतीश खुद को इस रेस से बाहर बताते रहे हैं.

भाजपा पर हमला करते हुए राजद विधायक भाई वीरेंद्र कहा कि भाजपा केवल देश के विभिन्न राज्यों में दंगा कराना चाहती है, जिससे की उसकी सत्ता चल सके. उन्होंने कहा कि जब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी तब ये लोग अंग्रेजों की दलाल बने हुए थे और आज देश के गद्दी पर बैठ कर देश का माहौल बिगाड़ने का काम भाजपा कर रही है, लेकिन हमारी बिहार सरकार यह चलने नहीं देगी. प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार है और बिहार में दंगा जो भी करेंगे उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सख्त से सख्त सजा दिया जाएगा किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

वहीं राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने एक बार पीएम पद की दावेदारी को लेकर कहा कि उनकी इच्छा है कि बिहार से ही प्रधानमंत्री बने. उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष को एकजुट किया जा रहा है. इसकी जिम्मेदारी महागठबंधन की तरफ से नीतीश कुमार को दी गई है. बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आरजेडी की तरफ से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार प्रोजेक्ट करने की बात सामने आती रहती है. हालांकि नीतीश कुमार बार-बार इससे इंकार करते रहे हैं

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.