Breaking News

चाची-भतीजे में था प्यार..कटहल के पेड़ पर मिली लाश:19 साल के युवक का 2 बच्चों की मां से अफेयर; 4 दिन पहले भागे थे

बांका में 19 साल का भतीजा 30 साल चाची को दिल दे बैठा। चाची शादीशुदा थी। उसके 2 बच्चे भी थे। भतीजा कुंवारा था। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि चाची पति और बच्चों को छोड़कर भतीजे के साथ फरार हो गई। 4 दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे। शनिवार को दोनों के शव कटहल के पेड़ से लटके मिले।

भतीजे का आज ही तिलक चढ़ना था। मामला बरगुनियां गांव का है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।

महिला की पहचान बांका के कटोरिया प्रखंड के सुईया थाना क्षेत्र के बरगुनियां गांव निवासी मुकेश दास की पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है। वहीं, प्रेमी की पहचान रघु दास के बेटे मोहित दास के रूप में हुई है। दोनों के बीच एक साल से अफेयर चल रहा था।

महिला की उम्र 30 साल थी वो अपनी उम्र से 10 साल छोटे भतीजे को दिल दे बैठी थी।

महिला की उम्र 30 साल थी वो अपनी उम्र से 10 साल छोटे भतीजे को दिल दे बैठी थी।

चाची को लेकर भतीजा 4 दिन पहले हुआ था फरार

युवक कोलकाता में रहकर काम करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। घर वाले युवक की शादी तय कर दी। शनिवार को उसका तिलक था। युवक शादी नहीं करना चाहता था। वह हर हाल में चाची के साथ ही रहना चाहता था। चार दिन पहले अपनी चाची के साथ फरार हो गया था।

दोनों के भाइयों ने उन्हें बहुत ढूंढा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे गांव के बाहर कटहल के पेड़ पर दोनों की फंदे से लटकी लाश मिली है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.