Breaking News

बिहार में कोरोना की रफ्तार बढ़ी, 20 नए मरीज मिलने से हड़कंप

देशभर में एक बार फिर से कोरोना के मामले में बढ़ोतरी होने लगी है. इस वैरिएंट से अब बिहार भी अछूता नहीं है. देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6050 हो गई है. वहीं बिहार में भी एक्टिव मामलों की संख्या 76 हो गई है.

बताया जाता है कि जहां एक महीने पहले प्रदेश में कोरोना के एक से घटकर मरीजों की संख्या शून्य पर पहुंच गई थी. वहीं 2 सप्ताह से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दिखने लगा है. प्रतिदिन नए मामलों की संख्या पिछले दिन के रिकॉर्ड तोड़ रही है.

बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20 नए मामले मिले हैं. इनमें पटना जिले के 11 मामले हैं. पीएमसीएच के एसटीसीआई विभाग के एक डॉक्टर भी संक्रमित हुए. इस सप्ताह में 3 डॉक्टर के साथ ही कई स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हुए हैं. प्रदेश में भी एक्टिव मामलों की संख्या 76 हो गई है. 

जबकि पटना में ही सिर्फ एक्टिव मामलों की संख्या 53 हो चुकी है. हालांकि इसमें कई मरीज ऐसे हैं जिन्हें अधिकांश हल्के लक्षण भी हैं और कुछ माध्यम लक्षण के साथ सभी मरीज होम आइसोलेशन में इलाजरत हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.