Breaking News

मोतिहारी में 5 लाख की संपत्ति जलकर राख:सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, सीओ ने कहा मिलेगा मुआवजा

मोतिहारी के थाना क्षेत्र के मंगलापुर मे शुक्रवार की रात अचानक आग लगने से दो घर जल कर राख हो गया। इस आगलगी की घटना में साकिर हुसेन और शिव साह का घर जल कर राख है।

बताया जा रहा कि साकिर के घर में गैस अचानक रिसाव करने लगा, जिससे आग लग गया, लोग कंचन समझते तब तक घर में चारों तरफ से आग पकड़ लिया। इसी बीच तेज आवाज के साथ सिलेंडर ब्लास्ट कर गया, और आग चारो तरफ फैल गई, जिसकी वजह से आग काफी तेजी से फैल गया, सिलेंडर ब्लास्ट होने के करना। ग्रामीण आग बुझाने जल्दी नहीं जा रहे थे।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की गाड़ी को दी, जिसके बाद दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ कर आग पर काबू पाया, तब तक दोनों के घर में रखा कपडा ,अनाज ,फनिर्चर ,बेटी के ब्याह के लिए ढेड लाख रुपया और शिव साह का घर पुरी तरह जलकर राख हो गया। वही इस अग्निकाण्ड मे लगभग 5 लाख की सम्पत्ति जलने का अनुमान है।

क्या कहते है सीओ

कल्याणपुर अंचलाधिकारी विजय कुमार राय ने अग्नि कांड के संबंध में बताया कि आग पर काबू करी मेहनत के बाद पाया गया तब तक दोनो का घर जल कर राख। सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधा अग्निपिडिता को मुहैया करायी जाएगी ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.