BankBreaking NewsNational

15 दिन में बंद हो जाएगा इन ग्राहकों का SBI ATM debit कार्ड, जल्द करा लें ये काम, जानें…

अगर आपका भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अकाउंट है और बैंक के एटीएम-डेबिट कार्ड (ATM or debit Card) कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए स’तर्क होने की ज’रुरत है। एसबीआई बैंक ने ट्वीट कर कहा है कि ग्राहक अपने पुराने मैग्नेटिक एटीएम-डेबिट कार्ड को बदलवा लें। ग्राहकों को यह काम 31 दिसंबर 2019 तक करना है क्योंकि वह नए साल से अपने पुराने एटीएम-डेबिट कार्ड से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। यानी आपके पास करीब 15 दिन का समय नया एटीएम-डेबिट कार्ड अप्लाई करने के लिए बचा है।दरअसल SBI ने ट्वीट करके कहा है कि जिन ग्राहकों के पास पुराने मैग्नेटिक कार्ड हैं, उसे तुरंत बदलवाना होगा।

इसकी जगह ग्राहकों को EVM चिप वाला डेबिट कार्ड लेना होगा। इसकी अंतिम डेट 31 दिसंबर 2019 है।एसबीआई बैंक एटीएम-डेबिट कार्ड पर किसी भी तरीके के फ्रॉ’ड से बचने और पहले से अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नए ईएमवी चिप वाला कार्ड जारी कर रहा है। ये नए चिप वाले एटीएम-डेबिट कार्ड कार्ड अभी बिना किसी चार्ज के फ्री बन रहे हैं।


ग्राहकों को यह कार्ड बनवाने के लिए अपनी होम ब्रांच में जाकर अप्लाई करना होगा। होम ब्रांच यानी जिस ब्रांच में आपका खाता है, वहां जाकर नए एटीएम-डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। अगर आप नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो एटीएम-डेबिट कार्ड के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.