हाजीपुर में बिहार बंद (Bihar Band) के दौ’रान वि’रोध का अनोखा तरीका देखने को मिला है. उत्तर बिहार की लाइफ लाइन कहे जाने वाले महात्मा गांधी सेतु (Mahatma Gandhi Setu) के पास बंद और विरोध के दौ’रान पप्पू यादव (Pappu Yadav) की जन अधिकार पार्टी (JAP) के कार्यकर्ताओं द्वारा भी वि’रोध-प्रद’र्शन किया गया. इस दौ’रान पार्टी के कार्य’कर्ताओं ने सड़क जाम करने के बाद डीजे पर भोजपुरी गाने लगाए और बीच सड़क पर ही डांस करने लगे.सड़क जाम करने से एक तरफ जहां गाड़ियों की लंबी लाइन लगी तो वहीं दूसरी तरफ जन अधिकार पार्टी के सैकड़ों का’र्यकर्ता डांस और मस्ती में डू’बे रहे.

इस दौ’रान एक कार्य’कर्ता को लोगों ने साड़ी पहनाकर सड़क पर डांस करवाया गया और उसके साथ सैकड़ों बंद समर्थक तालियां बजाते नजर आए. बंद के दौ’रान कई लोगों के हाथों में मिट्टी और बालू उठाने वाले उपकरण बेलचा भी ले रखा था और सभी कार्यकर्ता डांस और मस्ती में डूबे हुए थे.सड़क जाम के दौ”रान सेतु पर फंसे लोगों को भारी परे’शानियों का सामना करना पड़ा लेकिन उनकी खोज खबर लेने कोई भी पुलिसवाला नजर नहीं आया.

बताते चलें कि एनआरसी बिल और सीएए कानून के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा गुरुवार को बिहार बंद का आह्वान किया गया है जिसके तहत सड़क और रेल को जाम किया गया है. पटना समेत बिहार के अन्य हिस्सों में भी बंद का खासा असर देखने को मिला है.



Leave a Reply