नागरिकता कानून के खिला’फ आज बिहार में वाम दलों और छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया है। बिहार बंद में वामदल तो शामिल है ही, साथ ही एनआरसी और अन्य कई मुद्दों को लेकर छात्र संगठनों ने भी बंद का आह्वान किया ह। वाम दलों ने 19 दिसंबर को आहुत बिहार बंद के समर्थन में राजधानी समेत कई जिलों में मशाल जु’लूस निकाला। कुछ जगह कैंडल मार्च नि’काले गए। वाम नेताओं ने सरकार पर बंद को कु’चलने व दमनात्मक का’र्रवाई करने का आ’रोप लगाया है। वहीं, छात्र संगठनों ने कई मुद्दों को लेकर गुरुवार को बिहार बंद आह्वान किया है। इस बंद में 11 छात्र संगठन शामिल हैं। छात्रों ने नागरिक संशोधन कानून, एनआरसी और गैंग रेप के बढ़ते मा’मले के खि’लाफ बंद का आह्वान किया है। सभी लोगों से बिहार बं’द का समर्थन करने की अपील की गई। बिहार के पटना से लेकर दरभंगा तक में बिहार बंद का असर देखने को मिल रहा है।


इससे पहले बुधवार को बिहार बंद को सफल बनाने के लिए पटना के कई इला’कों में छात्र संगठनों ने संयुक्ततौर पर सघन जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान चलाया गया। पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस, वाणिज्य कॉलेज, पटना कॉलेज, साइन्स कॉलेज,पटना लॉ कॉलेज में चला।

प्रचार गाड़ी द्वारा भिखना पहाड़ी,एनआईटी मोड़, महेंद्रू, सुल्तानगंज, आलमगंज, गायघाट, शाहगंज, मुसल्लहपुर,बाजार समिति, दिनकर गोलंबर, लंगरटोली, सब्जीबाग चौराहा पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से नागरिक संशोधन कानून एवं एनआरसी के खिलाफ जोरदार वि’रोध करते हुए बिहार बंद को असरदार बनाने की अपील की गई। टीम ने अशोक राजपथ, कुनकुन सिंह लेन, रमना रोड, खजांची रोड, मखनिया कुआं के दुकानदारों एवं पटना यूनिवर्सिटी के छात्रावासों में विद्यार्थियों से बिहार बंद को सफल बनाने की अपील की गई।




Leave a Reply