BankBreaking NewsBUSINESS

#SBI ने ग्राहकों को किया अ’लर्ट, कहा- ‘जल्द बंद हो जाएंगे इन ग्राहकों के ATM debit कार्ड’, आप भी तो नही है इस लिस्ट में, जानें…

अगर आपका भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अकाउंट है और बैंक के एटीएम-डेबिट कार्ड (ATM or debit Card) कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए सतर्क होने की जरुरत है। एसबीआई बैंक ने ट्वीट कर कहा है कि ग्राहक अपने पुराने मैग्नेटिक एटीएम-डेबिट कार्ड को बदलवा लें। ग्राहकों को यह काम 31 दिसंबर 2019 तक करना है क्योंकि वह नए साल से अपने पुराने एटीएम-डेबिट कार्ड से पैसे नहीं निकाल पाएंगे।दरअसल SBI ने ट्वीट करके कहा है कि जिन ग्राहकों के पास पुराने मैग्नेटिक कार्ड हैं, उसे तुरंत बदलवाना होगा। इसकी जगह ग्राहकों को EVM चिप वाला डेबिट कार्ड लेना होगा।

इसकी अंतिम डेट 31 दिसंबर 2019 है।एसबीआई बैंक एटीएम-डेबिट कार्ड पर किसी भी तरीके के फ्रॉड से बचने और पहले से अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नए ईएमवी चिप वाला कार्ड जारी कर रहा है। ये नए चिप वाले एटीएम-डेबिट कार्ड कार्ड अभी बिना किसी चार्ज के फ्री बन रहे हैं।ग्राहकों को यह कार्ड बनवाने के लिए अपनी होम ब्रांच में जाकर अप्लाई करना होगा। होम ब्रांच यानी जिस ब्रांच में आपका खाता है, वहां जाकर नए एटीएम-डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। अगर आप नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो एटीएम-डेबिट कार्ड के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.