अच्छी खबर; लता मंगेशकर जल्द हो सकती हैं हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, हा’लत में हो रहा है सुधार, जानें…
December 4, 20190
जानीमानी पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। यह जानकारी उनकी भांजी ने दी। मंगेशकर को तीन सप्ताह पहले अ’स्पताल में भ’र्ती कराया गया था। 90 वर्षीय मंगेशकर को गत 11 नवंबर को सांस लेने में परे’शानी होने की शि’कायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में भ’र्ती कराया गया था। उन्हें वेंटी’लेटर पर रखा गया था। रचना शाह ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
प्रार्थना और शुभेच्छाओं ने काम किया है। हम सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मंगेशकर आईसीयू में हैं या वें’टीलेटर पर हैं। लता मंगेशकर ने सात दशक के अपने करियर में विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गाए हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा के महानतम पार्श्व गायकों में से एक माना जाता है। उन्हें 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
Leave a Reply