मुजफ्फरपुर- नारायणपुर रेलखंड पर सोमवार की सुबह सादपुरा गुमटी बन्द नहीं हुई, इसी बीच जक्शन की ओर से न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस तेज र’फ्तार में आ गयी। लोको पायलट ने पटरी पर भीड़ देख इमरजेंसी ब्रेक लगा कर रोक दिया। इससे एक बड़ा हा’दसा टल गया। गेटमैन ने आन’न- फा’नन में दोनों ओर से लोगो के भी’ड़ को हटाते हुए ट्रेन को पास कराया। इससे करीब आधा घंटे तक गुमटी पर अ’फरात’फरी की स्थिति रही।सुबह करीब 11.15 बजे ट्रेन मुजफ्फरपुर से खुली। इसके बाद ट्रेन अपने र’फ्तार में आ रही थी। इधर, सादपुरा गुमटी पर भीषण जाम लगा था। इसी बीच कंट्रोल रूम से सूचना आयी की ट्रेन आ रही है।

गेटमैन ने जब गुमटी बन्द करने की कोशिश की, तो वह बन्द नहीं हो सका। ऑटो व चारपहिया गुमटी पर भरा हुआ था। इसी बीच ट्रेन आ गयी। यह देखकर लोग ची’खने- चि’ल्लाने लगे। कई लोग तो अपनी गाड़ी छोड़ कर भागने लगे। यह नजारा देख ट्रेन के लोको पायलट ने गुमटी से करीब 50 मीटर दूर इमरजेंसी ब्रेक लगा उसे रोक दिया। गेटमैन ने कहा कि लोग गुमटी गि’रने के बाद भी ह’ड़ब’ड़ी में रहते है। वे गेट पार करने का प्रयास करते है।

Input: प्रभात खबर



Comment here