BIHARBreaking NewsHealth & WellnessMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: चीन से लौटी अखाड़ाघाट की दो छात्राओं की हो रही खोज…

एक ओर कोरोना वायरस को लेकर लोगो के बीच भ’य का मा’हौल बना हुआ है, तो दूसरी ओर चीन से लौटी अखाड़ाघाट मुहल्ले की दो छात्राएं गायब हो गयी है. दोनों छात्राएं वुहान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। दो दिन पहले नेपाल के रास्ते अपने घर पहुंची थी। दोनों के सं’दिग्ध म’रीज होने के सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को इनका जांच सैंपल लेने गयी, लेकिन दोनों छात्राएं घर में नहीं मिली। उनके माता पिता ने कहा कि वे दोनों दिल्ली चली गयी है। इसकी सूचना जांच टीम ने सिविल सर्जन को दी। इस सूचना पर अस्पताल प्रशासन के बीच ख’लबली म’च गयी।

सिविल सर्जन ने छात्रा के माता पिता से उनका फोन नंबर देने को कहा है। सीएस ने कहा कि दोनों छात्राओं की स्क्रीनिंग के लिए टीम उनके घर गयी थी, लेकिन दोनों नहीं मिली। दोनों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों की नेपाल बॉर्डर पर जांच हो चुकी है, लेकिन मुख्यालय ने 14 दिनों तक इनकी स्क्रीनिंग करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि शनिवार को दोनों छात्राएं अपने घर पहुंची थी। इसकी सूचना मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग को दी गयी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची। फिलहाल दोनों छात्राओं से संबंधित कागजात लेकर टीम वापस आ गयी है।

Input: प्रभात खबर

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.