मुजफ्फरपुर में जैश- ए- मोहम्मद संगठन के आ’तंकियों द्वारा हम’ले की आशंका को लेकर अ’लर्ट जारी किया गया है। विशेष शाखा के अपर पुलिस महनिदेशक ने एसएसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा के लिए चार बिंदुओं पर का’र्रवाई करने का निर्देश दिया है। विशेष शाखा से जारी अ’लर्ट में बताया गया है कि ग्लोबल टेररिस्ट ग्रुप सोशल मीडिया के माध्यम से देश में सांप्रदायिक माहौल बि’गाड़ने की साजिश रच रहे है। पाकिस्तानी आ’तंकवादी संगठन आईएसआई के सदस्यों द्वारा साइबर स्पेस का सहारा लेकर देश का माहौल बिगाड़ने व विभिन्न माध्यम से देश के प्रमुख नेताओं, पुलिस थाने, धार्मिक व पर्यटन स्थलों, पुलिस व सेना के प्रशिक्षण शिविर को टारगेट करने की आशंका जतायी जा रही है।

आ’तंकवादी संगठन के मंसूबे को ना’काम करने के लिए ऑपरेशन सुरक्षा को और मजबूती से लागू किया जाये। इस बाबत सभी थानेदार को निर्देश दिया जाता है कि अपने सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों, समूहों की गतिविधियों पर नजर रखें। प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों की सुरक्षा को बढ़ाया जाये। आतंकवाद से सं’बंधित पुराने कांडो की समीक्षा करके उसमे शामिल अभि’युक्तों, सजायाफ्ता आ’रोपितों और कांडो में रिहा किए गये आ’रोपितों की पह’चान कर उनकी गतिविधि पर नजर रखे। सोशल मीडिया व साइबर ग्रुप पर विशेष निगरानी रखें।

Input: प्रभात खबर


