AccidentBIHARBreaking NewsSTATE

Breaking: बगहा में द’र्दनाक सड़क हा’दसा, मौके पर दो युवक की मौ’त

WEST CHAMPARAN : बड़ी खबर बगहा से सामने आ रही है, जहां अनलॉक फेज वन की शुरूआत में राहत मिलते ही तेज रफ्तार का क”हर शुरू हो गया है. आए दिन द’र्दनाक हा”दसे हो रहे हैं और असमय लोगों की जान जा रही है.

ताजा मामला जिले के चौतरवा थाना इलाते के परसौनी चौक की है. जहां मंगलवार की सुबह  दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही दो युवक की मौत हो गई है. जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा है. मृतक युवक की पहचान मोहम्मद साजीद और मोहम्मद समीर के रुप में की गई है.

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मोहम्मद साजीद और मोहम्मद समीर एक बाइक पर सवार होकर परसौनी से अपने घर लौरिया जा रहे थे. तभी परसौनी चौक के पास सामने से छड़ से लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हादसे की जांच की जा रही है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.